रायपुर। राजधानी में गोली चलने का मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी पर गोली चला दी। आरोपित पति ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया है। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। महिला के हाथ में गोली लगी है।
घायल को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आरोपित की पतासाजी की जा रही है। हालांकि गोली चलाने की वजह का पता नहीं चल सका है। महिला से पूछताछ के बाद विवाद की वजह सामने आएगी।