पूर्व विधायक आर के राय ने सीएम से की शिकायत, आईपीएस मयंक गुर्जर पर मारपीट का लगाया आरोप

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। पूर्व विधायक आरके राय ने नई सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान थाना आजाद चौक सीएसपी आईपीएस मयंक गुर्जर पर मारपीट का आरोप लगाया है। श्री राय ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मिलकर लिखित शिकायत की है। उन्होंने सीएसपी आजाद चौक को निलंबित करने की मांग है। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में वीवीआईपी पास जारी किया गया था।

यहां पर भाजपा के कई नेता और महिलाएं कतार लगाकर अंदर प्रवेश के लिए खड़े थे। सीएसपी ने यहां पर प्रवेश वर्जित होने और जारी पास को फर्जी होना बताया।मामले को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। वहां पर मेरे साथ पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन और सूर्यकांत तिवारी उपस्थित थे। सीएसपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कई महिलाएं और संभ्रांत लोग इस दौरान वहां पर मौजूद थे। मारपीट की घटना से श्री राय के हाथ में गंभीर चोट भी आई है। उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से आज सुबह मुलाकात कर लिखित में इसकी शिकायत करते हुए सीएसपी आजाद चौक को निलंबित करने की मांग की है।

लोगों को शेयर करें