रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े गोली चली है। लाभांडी इलाके के पुराना शराब भट्टी के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गोली चलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक के सीने और हाथ में गोली लगी है।
दिन दहाड़े गोली चलने की खबर से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप की स्थिति है। मौके पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, सिटी एएसपी लखन पटले सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक सुपारी किलिंग का शक है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र का पूरा मामला है|
गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस टीम घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई जहां आरोपी अमन शर्मा को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ में उसने ओडिशा का रहने वाला बताया। फिलहाल पूछताछ जारी है।