लक्जरी कार से गाँजा तस्करी, 50 लाख के गाँजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

महासमुंद। ओडिशा से गांजे की तस्करी को लेकर पुलिस विभाग लगातार अलर्ट है। पुलिस से बचने के लिए तस्कर भी नए नए तरीके अपना रहे हैं। नेशनल हाईवे में वाहन चेकिंग के दौरान कार में 50 लाख का 100 किलो गांजा लेकर सतना मध्यप्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने एक आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया है। दूसरा फरार हो गया है।

वाहन चेकिंग के दौरान हुए गिरफ्तार

नेशनल हाईवे में एक कार एन एच 53 पर रेहटीखोल से आ रही थी, वाहन में दो लोग सवार थे, वाहन को रोक कर पूछताछ किया गया, आरोपी उडीसा से गांजा लेकर आ रहे थे और सतना मध्यप्रदेश जा रहे थे। कार चेक करने पर 50 लाख का 100 किलो गांजा मिला

महासमुंद की सिघोडा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

आरोपी विनोद सिंह उम्र 23 वर्ष सतना मध्य प्रदेश का रहने वाला है। सिघोडा पुलिस नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है ।

लोगों को शेयर करें