ननकीराम कँवर ने कहा, सरकार की चाल है सुस्त, काम धीमी गति से चलेगा तो बढ़ेंगे अपराध

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक वरिष्ठ नेता ऐसे भी हैं जो सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, खरी-खरी बोलने से नहीं चूकते, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने पिछली सरकार में भी कई बार वे किसी योजना की खुलकर तारीफ करते रहे, तो कभी मुख्यमंत्री तक को गरियाने से गुरेज नहीं किया। अब जबकि प्रदेश में उनकी अपनी पार्टी यानी भाजपा की दसरकार है तो भी कंवर अपनी ही पार्टी की सरकार की चाल को सुस्त बता रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि, सरकार के काम धीमी गति से चल रहे हैं। त्वरित गति से कार्य होना चाहिए। श्री कंवर ने कहा कि, हर चीज समय पर कंट्रोल होना चाहिए, काम धीमी गति से चलेगा तो अपराध बढ़ेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, मंत्रिमंडल का गठन भी बहुत देर से हुआ। भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में नक्सल घटनाओं में बढ़ोत्तरी पर उन्होंने कहा कि, नक्सल नियंत्रण के लिए फोर्स बढ़ानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि, नक्सलियों से चर्चा की जानी चाहिए। श्री कंवर ने दावा किया कि, मेरे गृहमंत्री रहते प्रदेश में अपराध कम हुआ था, ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

स्व सहायता समूहों को वापस मिलेगा रेडी टू ईट का काम

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि, स्व सहायता समूह की महिलाओं को वापस मिलेगा रेडी टू ईट का काम। उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस सरकार ने रेडी टू ईट के काम को सेंट्रलाइज्ड करते हुए एक निजी कंपनी को यह काम सौंपा था। अब इसमें बदलाव की तैयारी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा है कि, इस पर पहल जारी है। उनहोंने कहा कि, मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर चर्चा हुई है। रेडी टू ईट का काम स्व सहायता समूह की महिलाओं को ही देने का वादा भाजपा के घोषणा पत्र में भी शामिल था।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि, हम लगातार मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। ये वादा भी जल्द पूरा होगा। लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, प्रदेश की महिलाएं सशक्त बने यही मेरी प्राथमिकता है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 1785 स्व सहायता समूह से छीना था रेडी टू ईट का काम।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *