आईपीएस तबादला : रॉबिन्सन नक्सल इलाके में एएसपी तो विकास कुमार कवर्धा में तैनात.. प्रदेश के 6 आईपीएस का डीएसपी प्रोबेशन पूरा

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर: राज्य में चार 4 आईपीएसअधिकारियों को डीएसपी प्रोबेशन पीरियड के पूरा होने के बाद उन्हें एएसपी की फ्रेश पोस्टिंग मिली है। ये सभी आईपीएस अधिकारी 2019-2020 बैच के हैं। गृह विभाग ने इनकी सूची जारी की है।

सूची के मुताबिक़ दर्री के सीएसपी रॉबिन्सन गुरिया को नारायणपुर भेजा गया हैं। जबकि बस्तर में सीएसपी रहे विकास कुमार को कवर्धा में तैनाती मिली हैं।जारी लिस्ट के अनुसार राबिन्सन गुरिया नगर पुलिस अधीक्षक दर्री को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, राजनाला स्म्र्मुतिक नगर पुलिस अधीक्षक को अंबिकापुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाडा, संदीप कुमार पटेल नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को एसडीओपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, विकास कुमार नगर पुलिस अधीक्षक बस्तर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, मयंक गुर्जर नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है|

लोगों को शेयर करें