जंगल दफ्तर में अधिकारियो के बीच दंगल, रेंजर ने डिप्टी रेंजर को मारे थप्पड़ पर थप्पड़, रेंजर के बचाव में एसडीओ व डीएफओ

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

महासमुंद :  छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद के पिथौरा फारेस्ट रेंज आफिस में डिप्टी रेंजर मेहतर सिंह ध्रुव को रेंजर अमरदीप साहू ने थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। कार्यालयीन सूत्रों ने बताया कि साहू ने ध्रुव से कोई जानकारी मांगी, जिस पर ध्रुव ने जानकारी तैयार नहीं होना बताया।

इससे तैश में आकर अमरदीप ने आपा खो दिया और मेहतर ध्रुव को लगातार थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे ध्रुव के चेहरे पर चोट आई, खून बहते देखकर अन्य ने बीच-बचाव किया। बाद वे थाना पहुंचे। हालांकि मामले में एफआइआर दर्ज नहीं की गई है। रेंजर के बचाव में एसडीओ व डीएफओ सामने आ गए हैं। डिप्टी रेंजर पर मामला दर्ज न कराने का दबाव है। बहरहाल ध्रुव मामला दर्ज कराने अड़े हुए हैं।

लोगों को शेयर करें