बीएसयूपी कॉलोनी की आठवीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, सिर फटने से मौके पर मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक महिला ने बोरियाखुर्द स्थित बीएसयूपी कॉलोनी की आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान 40 वर्षीय शबनम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला आरडीए कॉलोनी के एच ब्लॉक की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला अविवाहिता थी और मानसिक रूप से बीमार थी। घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दरअसल, यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार शबनम नाम की महिला आरडीए कॉलोनी के एच ब्लॉक में रहती थी। शुक्रवार को महिला निर्माणाधीन बिल्डिंग के आठवीं मंजिल पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगा दी। घटना में महिला की सिर फटने से मौत हो गई।

लोगों को शेयर करें