तीन शातिर ठग गिरफ्तार: एटीएम कार्ड बदलकर करते ठगी, मजबूरी का उठाते थे फायदा; ऐसे दबोचा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बालोद : कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड को बदलकर लाखों की ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से 142 नग एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल, एक स्वाइप मशीन सहित 25 हजार रुपये नगदी रकम बरामद की है।

तीनों आरोपी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। दरअसल, तीनों आरोपी लोगों की मदद करने के बहाने से एटीएम कार्ड को बदलकर अपने पास रख लेते थे और दूसरे एटीएम कार्ड को थमा देते थे।

लोगों के एटीएम कार्ड को अपने पास रखकर उसमें से पैसे निकाल लेते थे। तीनों आरोपी बालोद सहित कवर्धा, सुकमा राजनांदगांव, सरगुजा, कोरबा, दुर्ग बेमेतरा सहित अन्य जिलों में भी इसी तरह से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। 

देवांश सिंह राठौर, एसडीओपी

लोगों को शेयर करें