राजभवन में राज्यपाल रमेन ने किया ध्वजारोहण: राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने 15 अगस्त गुरुवार की सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।साथ हि इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

राज्यपाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी और मिठाई वितरित की।

डीएसपी सुमित गुप्ता ने परेड का नेतृत्व किया

परेड का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक सुमित गुप्ता ने किया। राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव यषवंत कुमार,विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय,उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें