छत्‍तीसगढ़ पहुंचे इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण से किया साफ इंकार

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

जगदलपुर। इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण से इंकार किया। सोमवार को जगदलपुर पहुंचे कुमारस्वामी ने यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह नगरनार स्टील जा रहे है। कामकाज की समीक्षा करेंगे। जिन विषयों पर आज ही निर्णय लिया जा सकता है, लेंगे। अन्य विषय जिन पर अभी निर्णय नहीं हो सकता उसके लिए समयसीमा तय की जाएगी।

इस्पात मंत्री सुबह 11.35 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। 20 मिनट रुकने के बाद सड़क मार्ग से 17 किलोमीटर दूर नगरनार स्टील प्लांट के लिए रवाना हो गए। उनके साथ इस्पात सचिव संदीप पुंडरीक भी आए है। एयरपोर्ट में एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी, मेकान के सीएमडी एससी वर्मा, कलेक्टर बस्तर हरीश एस ने मंत्री का स्वागत किया

लोगों को शेयर करें