हटाए गए मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी : बिलासपुर में किया गया पदस्थ, आदेश जारी कर हटाया 

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी सुनील तिवारी को हटा दिया गया है। एक आदेश जारी करते हुए सुनील तिवारी को मंत्री केदार कश्यप की निजी स्थापना से वापस लेते हुए रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अधिकरण बिलासपुर में यथावत पदस्थ किया गया है। पिछले 9 महीने में चौथी बार किसी मंत्री के स्टाफ को हटाया गया है।

वे मंत्री केदार कश्यप की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में सहकारिता विभाग के संयुक्त पंजीयक के रूप में पदस्थ थे। वे रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अधिकरण बिलासपुर को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मंत्री के ओएसडी का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। एक आदेश जारी करते हुए सुनील तिवारी को मंत्री केदार कश्यप की निजी स्थापना से वापस लेते हुए रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अधिकरण बिलासपुर में यथावत पदस्थ किया गया है।

लोगों को शेयर करें