युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, हिरासत में लिए गए चार संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : जिले के मठपारा में सोमवार की देर रात एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राजीव नगर दुर्ग निवासी दादू जैस्मिन के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को मठपारा सत्ती चौरा से चुनरी यात्रा निकाली गई। इसके पहले देर रात को यह घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है।

लोगों को शेयर करें