बड़ा अपराध…ताउम्र जेल: नशे में जल्लाद बना भोग सिंह, पत्नी को उतार दिया था मौत के घाट; कोर्ट ने सुनाई सजा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जीपीएम : शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पत्नी को जलाऊ लकड़ी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को एडीजे कोर्ट पेंड्रारोड़ ने सुनाई ताउम्र जेल की सजा सुनाई है। पूरा मामला बीते साल के माह नवंबर 2023 का है। जहां पर गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत करंगरा गांव में रहने वाले आरोपी पति भोग सिंह बैगा ने अपनी पत्नी सेमबाई को बस इसलिए मार दिया क्योंकि वह अपने पति को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दे रही थी।

मामले की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया था।पूरे मामले पर एडीजे न्यायालय ने सुनवाई करते हुए जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पति भोग सिंह को अपनी पत्नी सेमबाई की हत्या का आरोपी पाया। अपर सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड किरण थवाईत ने आरोपी को आजीवन कारावास के साथ 1000 रुपये के साथ दंडित किया है। मामले में पंकज नगाईच अतिरिक्त लोक अभियोजक ने पैरवी की थी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *