जशपुर में गोलीबारी : एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की कोशिश, गोली लगने से एक महिला की मौत, दूसरा घायल 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कोशिश में विफल रहने पर गोली चला दी।

इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं  फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला है।

महिला ने दिखाई दिलेरी, कट्टाधारी बदमाशों को बाइक से खींचकर गिराया

घटना से महज सौ मीटर की दूरी पर अपने घर के सामने खड़ी महिला इस पूरे वारदात को देख रही थी। उस महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कट्टे से भी बिना डरे दोनो बदमाशों को मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसके बाद हड़बड़ी में दोनो बदमाश मोटरसाइकिल छोउ़कर ही जंगल की ओर दौड़कर भाग निकले

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *