कार से कर रहा था गांजा की तस्करी, 103 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा रखा है तथा रायपुर होते हुए दुर्ग जा रहा है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आमानाका ने एक आरोपी को गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने किया है|

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नदंनवन रोड चंदनडीह चावडा बाग के सामने नाकाबंदी किया गया। मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा चारपहिया वाहन को रोकवाया गया। चारपहिया वाहन में एक व्यक्ति सवार था, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम तुलसी राम साहू निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर चारपहिया वाहन की डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी तुलसी राम साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 103 किलो गांजा तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन आई 20 क्रमांक सीजी/04/एलटी/0770 जुमला कीमती लगभग 16,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 405/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *