ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,तीसरा आरोपी फरार 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

भिलाई : पुरानी भिलाई पुलिस ने लूट की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। घटना में आरोपियों ने एक ट्रक ड्राइवर से 5000 रुपये लूटे थे। पुलिस ने बताया कि घटना 17 नवंबर 2024 को राम धरमकांटा के पास हुई थी, जब तीन लड़के मोटरसाइकल पर आए और ट्रक ड्राइवर को मारपीट कर उसकी जेब से पैसे लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कुलदीप चौहान उर्फ मुन्ना और वासुदेव यादव के रूप में की है। तीसरा आरोपी मनीष राजपूत फरार है।

पुलिस ने आरोपियों से एक मोटरसाइकल और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच पुरानी मिलाई पुलिस थाने में दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। कुलदीप चौहान उर्फ मुन्ना, पिता जगतारण चौहान, उम्र 26 साल, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार के रहने वाले है।

लोगों को शेयर करें