भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने मंगल मुंडा के निधन पर शोक जताया है। X पर साय ने लिखा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन का समाचार दुःखद है भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!

बता दें कि आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की शुक्रवार को दिल की धड़कन रुकने से मौत हो गई। मंगल मुंडा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और यहां एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।. मुंडा 45 वर्ष के थे. मंगल मुंडा ने राज्य के शीर्ष अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *