सुरक्षाबलों को गस्त के दौरान मिले 3 आईईडी, बीडीएस की टीम ने किया सुरक्षित डिस्पोज…

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है।  कोण्डागांव जिले और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गस्त दौरान 2. 2 किग्रा. के 3 नग आईईडी बरामद किया। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों नुकसान पहुंचाने के नियत से आईईडी लगाया था। बीडीएस की टीम ने मंगलवार को नष्ट कर दिया। ग्राम माड़गांव के पहाड़ी क्षेत्र में  आईईडी लगाया गया था। एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में जवान गस्त में निकले थे। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जवानों को मिली बड़ी सफलता

वहीं रविवार को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया। सुकमा से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले के एटुरनगरम मंडल के चलपाका वन क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। पुलिस  के जवानों ने घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए थे। तेलंगाना ग्रेहाउंड, विशेष माओवादी विरोधी दस्ते के नेतृत्व में मुठभेड़ हुआ था। वहीं पुलिस को संदेह है कि, सभी मृतक बदरू दल के सदस्य थे।

लोगों को शेयर करें