नाले में मिला नाबालिग बालिका का शव, हत्या की आशंका इलाके में फैली सनसनी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। राजधानी में नाबालिग बालिका का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और एफएसएल की टीम घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची है। मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू कर दी है, घटना खमतराई थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग का शव खमतराई क्षेत्र के बिलासपुर रोड रावाभांठा के एक सुखे नाले में मिला है। मृतिका की उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बालिका को पहले मारा गया, फिर उसके शव को नाले के पास फेंक दिया गया। वहीं, बालिका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर है। जांच जारी है।

लोगों को शेयर करें