MP News : भिंड में कोहरे की वजह से पेड़ से टकराकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से ड्राइवर की मौत

Featured Latest मध्यप्रदेश

भिंड : ऊमरी थाना अंतर्गत सुखवासी का पुरा घाट की तरफ जा रहा ट्रैक्टर कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह चार बजे 30 वर्षीय रिंकू यादव निवाासी छकू का पुरा ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सुखवासी का पुरा घाट की ओर जा रहे थे। रास्ते में कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण ट्रैक्टर बबूल के पेड़ से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी, कि ट्रैक्टर का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया और वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के पलटने से चालक रिंकू उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह सात बजे ग्रामीण जब रास्ते से गुजरे तो ट्रैक्टर को खाई में गिरा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत टीम के सथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव बाहर निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

लोगों को शेयर करें