सीएम विष्णुदेव साय बोडला में आयोजित हिन्दू संगम एवं श्री राम यज्ञ में हुए शामिल, प्रयागराज की घटना पर जताया दुख

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के  कवर्धा जिले के बोड़ला में आयोजित हिन्दू संगम एवं श्री राम यज्ञ में आज आरएसएस के तमाम पदाधिकारी और साधु संत इकट्ठे हुए। कार्यकर्म में सूबे सीएम विष्णुदेव साय ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्री राम यज्ञ की परिक्रमा करने के बाद यज्ञ में आहुति भी दी और विशेष पूजा अर्चना की। जिसके बाद हिन्दू संगम में पधारे साधु संतों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को उन्होंने संबोधित किया।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, वर्ष 2013 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के आगमन पर यहां हिन्दू संगम की शुरुआत हुई जो आज तक अनवरत हर साल आयोजन हो रहा है और विराट स्वरूप ले चुका है। इसके लिए आयोजक टीम को बधाई। प्रयागराज की घटना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, 144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ है। जहां हर रोज करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। रात्रि में भगदड़ होने की सूचना मिली है, जिसमें कुछ श्रद्धालुओं की जान चली गई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

लोगों को शेयर करें