राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को मिला प्रमोशन, बने आईएएस

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को राज्य सरकार ने प्रमोशन का तोहफा दिया है, 11 अफसर प्रमोट होकर आईएएस बनाए गए है. इस संबंध में डीओपीटी ने नोटिफिकेशन जारी किया है. डीओपीटी ने साल 2021, 2022 और 2023 की रिक्तियों के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन किया है.

जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों में हीना अनिमेश नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ रेनुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार सार्वा, गजेंद्र सिंह ठाकुर, तनुजा सलाम और डॉ. संतोष कुमार देवांगन को आईएएस के रूप में पदोन्नति मिली हैं.

लोगों को शेयर करें