नक्सलियों की करतूत : आमदई माइंस के पास हुआ आईईडी  ब्लास्ट, एक मजदूर घायल, बलरामपुर में सड़क निर्माण का विरोध

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर आमदाई माइंस में आईईडी ब्लास्ट हुआ। नक्सलियों ने रास्ते में प्रेशर कुकर बम लगाया था। ब्लास्ट में एक मजदूर घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, माइंस के पॉइंट जीरो में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हादसे में मजदूर राजमन कोर्राम घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भिजवाया गया है। वहीं जवान भी मौके पर पहुंच गए हैं।

मजदूरों ने काम बंद करने का किया आह्वान 

इधर आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद करने का आह्वान किया है। मजदूरों ने कहा कि, जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो जाते तब तक हम काम नहीं करेंगे। बता दें कि, एक साल पहले भी आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो चुकी है।

बलरामपुर में सड़क निर्माण और जंगल कटाई का विरोध 

इधर बलरामपुर में नक्सलियों ने चुनचुना पुनदाग में पर्चा लगाया है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य और जंगल कटाई रोकने की मांग की है। यह मामला सामरीपाठ थाना क्षेत्र का है।

लोगों को शेयर करें