नगरीय निकाय चुनाव : रायपुर में मीनल चौबे आगे, बीजापुर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी की हुई जीत

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगमों में महापौर कौन बनेगा आज तय होने जा रहा है। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। इसके बाद करीब 9.30 बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक शहर में किसकी सरकार बनेगी इसका सीन पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा। रायपुर में मीनल चौबे आगे चल रही है, वहीं बीजापुर में भाजपा के एक पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है। बीजापुर नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राठी जीते।

लोगों को शेयर करें