भाजपा की विजय आभार रैली : विधायक चंद्राकर ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – पार्टी की स्वतंत्र चेतना हो चुकी है खत्म

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

कुरुद। धमतरी जिले के नगर पंचायत कुरुद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के विजय मिलने पर आभार रैली और सभा का आयोजन किया। भाजपाइयों की रैली भाजपा कार्यालय कुरुद से शुरू होकर कारगिल चौक, सरोजनी चौक, गांधी चौक, चंडी मंदिर से होते हुए सभा स्थल पुराना बाजार चौक कुरुद पहुंची।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, हमें गर्व महसूस होगा कि हम देश के ऐसे भूखंड में रहते है। वातावरण अनुकूलित और संतुलित होने के साथ हर वह सुविधा उपलब्ध होगी। जो महानगरों में भी देखने को नही मिलता। सबका अनुभव, जनता का सहयोग और सुझाव लेकर कुरुद में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम होगा।

छत्तीसगढ को संवारने का काम कर रहे है 

उन्होंने ने कहा कि, ढाई दशक में कुरुद का जितना विकास विस्तार हुआ है। वह इसके सम्यक और किसी शहर में देखने को नहीं  मिलेगा। हमने कुरुद और छत्तीसगढ़ को संवारने का संकल्प लिया है जिसे पूरा कर रहे है, लेकिन कांग्रेस ने इसे लूटने का ही काम किया है। वे इसे लूटने संगठित संस्थान बना रखा था। वे लोग अप्रत्यक्ष चुनाव करा स्पष्ट जनादेश में धांधली कर राज करना चाहते थे जिसे भाजपा ने फिर बदलकर रख दिया।

कांग्रेस में स्वतंत्र चेतना समाप्त हो चुकी 

विधायक अजय चंद्राकर ने कुरुद के कांग्रेसियों को निशाने पर लिया है। उन्होंने ने कहा कि, यहां कांग्रेस पार्टी तीन पुरुष और तीन महिला के इशारे पर चल रही है। बांकी लोग उनके सेवक की तरह इर्द गिर्द होकर चरण वंदन कर परिवार की सेवा कर रहे है। नगर के भीतर और बाहर वहीं तीन लोग ही दिखेंगे। कुछ कांग्रेसियों की स्वतंत्र चेतना समाप्त हो चुकी है जो एक वार्ड, एक मोहल्ले या एक नहर रेखा से उबर नही पा रहे है। शायद उन्हें मालूम नही कि, तीन महिला, तीन पुरुष के सेवा के अलावा उनके लिए भी उनके पार्टी में कई अवसर व स्थान है जिसमे वे स्थापित होकर नेतृत्व कर सकते है। अंत में उन्होंने अपने हारे हुए पार्षद प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, जनसेवा करने जो कदम आप सबने बढ़ाया है उसे निरंतर जारी रखना है। आपके अनुकूल आपके वार्डवासी को किये वायदे को ध्यान में रखकर काम होगा।

कुरुद की बेहतर के लिए किसी को आड़े आने नही दूंगी

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने कहा कि, नगर में भ्रष्टाचार, नशा खोरी, गांजा गोली के कारोबार, रिश्वतखोरी, जुआ-सट्टा जैसे सामाजिक बुराई में लिप्त सभी लोग सावधान हो जाए। वे एक माह के भीतर अपना बोरिया बिस्तर समेट ले नही तो उन सबको मेरे प्रकोप से कोई नही बचा पाएगा। इस मामले में न तो शासन-प्रशासन न सत्ता पक्ष न विपक्ष की सुनेगी। इस दिशा में तैयारी शुरू हो चुकी है। मेरे शपथ ग्रहण के साथ ही महिला कमांडो की टीम इस दिशा में काम करना शुरू कर देगी। अगर कोई आपसे छोटे-बड़े किसी भी कार्य को कराने के लिए पैसों की डिमांड करते है तो उसकी शिकायत मुझे सीधे करेंगे। मैं कुरुद की बेहतरी के लिए किसी को आड़े आने नही दूंगी। आप सबने जो जनादेश हमें दिया है उसके लिए हम आभारी है।

ये लोग रहे मौजूद 

इस सभा को वरिष्ठ भाजपा नेता मालक राम साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता एल पी गोस्वामी ने भी संबोधित किया। इस अवसर निरंजन सिन्हा, कृष्णकांत साहू, तिलोकचंद जैन, भानु चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल, सत्यप्रकाश सिन्हा, प्रभात बैस, खिलेंद्र चंद्राकर, विकास चंद्राकर, रवि चंद्राकर, भोजराज चंद्राकर, मिथलेश बैस, सीतेश सिन्हा समेत पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्तागण और नगरवासी उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *