वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, एक साल में 7.51% बढ़ी प्रदेश की जीएसडीपी

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही हुई. जिसमें विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन के पटल पर रखा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन के चलते आर्थिक विकास को नई गति मिल रही है. 2024-30 की नई औद्योगिक नीति रोजगार सृजन पर केंद्रित है, जिससे युवाओं के लिए अधिक अवसर उपलब्ध हो रहे हैं. अब उद्योगों को छूट निवेश नहीं, बल्कि रोजगार देने के आधार पर मिलेगी.

छत्तीसगढ़ 2047 विजन डॉक्यूमेंट के तहत अल्पकालिक, मध्यमकालिक, दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। हमारी सरकार ने 5 साल में जीडीपी को दो गुना करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें निवेश आकर्षित करने, पर्यटन-हेल्थकेयर को बढ़ावा देने व वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

प्रदेश की जीएसडीपी में हुई ग्रोथ

छत्तीसगढ़ ने 2024-25 में 7.51% की विकास दर हासिल की, जो राष्ट्रीय औसत 6.37% से अधिक है। कृषि 16.8%, उद्योग 48% और सेवा 35% क्षेत्रों में राज्य का विशिष्ट योगदान आर्थिक सशक्तिकरण को दर्शाता है. प्रति व्यक्ति आय में भी राज्य की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ की प्रगति उत्साहजनक है. राज्य की अनुमानित विकास दर 7.51% है, जो राष्ट्रीय औसत 6.37% से अधिक है.

लोगों को शेयर करें