महापौर के बेटे ने सड़क पर केक काटकर मनाया जन्मदिन, मीनल चौबे के निवास के बाहर जमकर हुई आतिशबाजी

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे के बेटे ने सड़क पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मीनल चौबे के बेटे और समर्थक आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर महापौर मीनल चौबे के बेटे ने अपना जन्मदिन सड़क पर आतिशबाजी और केक काटकर मनाया। वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। जिसमें मीनल चौबे के बेटे और समर्थक आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर भी हुई थी कार्रवाई 

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले ही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर कार्रवाई हुई थी। उन्होंने भी सड़क पर केक काटकर और आतिशबाजी के साथ जन्मदिन मनाया था। मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

लोगों को शेयर करें