कांग्रेस ने की नियुक्तियां : 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और 33 जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बनाए पर्यवेक्षक

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव और त्रिस्तीरय पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं. प्रदेश की 14 में से 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ती की है. इसके अलावा 33 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी चयन के लिए भी पर्यवेक्षकों की घोषणा की है. देखें पूरी लिस्ट

नगर निगम प्रतिपक्ष के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. देखिए कहां किसे मिले जिम्मेदारी-

नगर निगम का नाम पर्यवेक्षक का नाम
नगरपालिक निगम बिलासपुर प्रमोद दुबे
नगरपालिक निगम कोरबा अंबिका सिंहदेव
नगरपालिक निगम रायगढ़ शिवकुमार डहरिया
नगरपालिक निगम अंबिकापुर डॉ. प्रेमसाय सिंह
नगरपालिक निगम चिरमिरी जयसिंह अग्रवाल
नगरपातिक निगम रायपुर प्रतिमा चंद्राकर
नगरपालिक निगम धमतरी पंकज शर्मा
नगरपालिक निगम दुर्ग सुबोध हरितवाल
नगरपालिक निगम राजनांदगांव दीपक मिश्रा
नगरपालिक निगम जगदलपुर राजेश तिवारी

33 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

इसके साथ ही कांग्रेस ने राज्य के सभी 33 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए भी पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ती की है.

जिला पंचायत पर्यवेक्षक का नाम
कोरिया यूडी. मिंज
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी जयसिंह अग्रवाल
सरगुजा डॉ. प्रेमसाय सिंह
सूरजपुर डॉ. अजय तिर्की
बलरामपुर डॉ. प्रीतम राम
जशपुर हृदयराम राठिया
रायगढ़ डॉ. शिवकुमार डहरिया
कोरबा अंबिका सिंहदेव
मुंगेली डॉ. रश्मि सिंह
बिलासपुर प्रमोद दुबे
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही डॉ. विनय जायसवाल
जांजगीर-चांपा ज्योत्सना महंत
सक्ती बैजनाथ चंद्राकर
सारंगढ़-बिलाईगढ़ सकलेन कामदार
गरियाबंद गुरूमुख सिंह होरा
महासमुंद अमितेष शुक्ल
धमतरी पंकज शर्मा
बलौदाबाजार विनोद चंद्राकर
रायपुर प्रतिमा चंद्राकर
बालोद कन्हैया अग्रवाल
दुर्ग सुबोध हरितवाल
बेमेतरा अरूण वोरा
कवर्धा धनेश पाटिला
राजनांदगांव दीपक मिश्र
मोहला-मानपुर भुनेश्वर बघेल
खैरागढ़-छुईखदान छन्नी साहू
कांकेर मोहन मरकाम
बस्तर राजेश तिवारी
कोण्डागांव अनिला भेड़िया
दंतेवाड़ा लखेश्वर बघेल
सुकमा विमल सुराना
बीजापुर रेखचंद जैन
नारायणपुर संतराम नेताम

5 मार्च को होगा जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो चुके हैं. प्रदेश में तीन चरणों में सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच, जिला और जनपद पंचायत सदस्य पद पर चुनाव हो चुके हैं. अब 5 मार्च जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे.

लोगों को शेयर करें