गौण खनिज मद राशि घोटाला : सीएमओ और इंजीनियर समेत 5 कर्मचारी निलंबित, करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के नगर पालिका अकलतरा में गौण खनिज मद की राशि का दुरुपयोग करने की शिकायत मिली थी जिसके बाद वित्तीत अनियमितता पाए जाने पर सीएमओ और इंजीनियर समेत 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, गौण खनिज मद के 2 करोड़ 13 लाख रुपए की अनियमितता की शिकायत हुई थी। जिसके बाद विधायक राघवेंद्र सिंह ने विधानसभा में मामला उठाया था। जांच के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की है।

लोगों को शेयर करें