डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले “झूठे दावे करना कांग्रेस की आदत”

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि झूठे दावे करना कांग्रेस की आदत है. विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय और जनपद में भी झूठे दावे किए. जन सरोकारों से कांग्रेस ने अपना नाता तोड़ दिया है. इसलिए कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा हुई है.

औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आबंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों पर रिकवरी की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन आबंटन का एक नियम है. इसके लिए समय निर्धारित होता है. उसे जमीन पर उद्योग आरंभ नहीं होने पर वह जमीन वापस ली जाती है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जो काम नहीं कर रहे हैं, उनसे आबंटित जमीन वापस ली जाएगी, क्योंकि दूसरे लोग भी इंतजार में रहते हैं. सरकार उस पर कार्यवाही करेगी.

लोगों को शेयर करें