सड़कों पर उतरे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र : लिज पर जमीन दिए जाने से हैं नाराज, राज्यपाल के तय रूट पर कर रहे प्रदर्शन

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

सूरजपुर। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र भारत पेट्रोलियम को लिज पर जमीन दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से अपनी मांगों को लेकर पंडों समाज के लोग सड़क पर उतर आए हैं। राज्यपाल रमेन डेका आज मैनपाट दौरे हैं, ऐसे में उनके तय रूट पर ही पण्डो समाज के लोग कर रहे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

राज्यपाल के आगमन को लेकर अपनी बातों को रखने पंडों शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत पेट्रोलियम को लिज पर जमीन दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। एनएच- 43 में सड़क किनारे खड़े होकर लिज पर जमीन दिए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

लोगों को शेयर करें