सीएम साय आज लेंगे गृह विभाग की समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रणनीति, और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर होगी गहन चर्चा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। सीएम साय आज मंत्रालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रणनीति, और सुरक्षा से जुड़ी अन्य योजनाओं पर गहन चर्चा की जाएगी।

बैठक में विभागीय कार्यों, योजनाओं और कानून-व्यवस्था के सुधार के लिए आगामी कदमों की भी समीक्षा की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि, प्रदेश सरकार के प्रयासों से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

लोगों को शेयर करें