डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से किया तीखा सवाल, कहा “अपने ही देश, अपने ही प्रदेश में लोग शरणार्थी बनने को मजबूर”

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

कवर्धा : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तीखा सवाल किया है. उन्होंने कहा कि वक्फ कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को आखिर हिंदुओं के खिलाफ क्यों मोड़ा जा रहा है?

पश्चिम बंगाल की सरकार के रहते वहाँ से हिंदुओं और अन्य धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है, उन्हें विस्थापित होकर कैंपों में रहना पड़ रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने ही देश, अपने ही प्रदेश में लोग शरणार्थी बनने को मजबूर हो रहे हैं.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है. उन्होंने मांग की कि बंगाल के वे सभी सीमावर्ती जिले जो बांग्लादेश से सटे हैं, उनका पूरा नियंत्रण राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार को सौंपा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है, बल्कि देश के नागरिकों के जीवन, अधिकार और सम्मान से भी जुड़ा मामला है. केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लेना चाहिए.

लोगों को शेयर करें