बकरा चोर गिरोह का भंडाफोड़ : बकरियों को कंधे पर लदवाकर शहर में निकाला जुलूस, 7 आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने एक बकरा चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 16 बकरियाँ बरामद की गई है, साथ ही बकरी चोरी के लिए उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले मॉडिफाइड इनोवा वाहन को भी जब्त किया गया है।

सूचना पर पुलिस ने तस्दीक शुरू की, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी बिलासपुर के रहने वाले है।

आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस 

इस घटना के बाद पुलिस ने बकरी चोर आरोपियों का जूलूस निकाला। इस दौरान बकरियों को कंधे पर लदवाकर शहर में घूमाया। कबीरधाम जिले में चोरी के नए-नए मामले सामने आते रहते है। चोर अलग-अलग चोरी के मामले को अंजाम देते हैं। कभी गाड़ीयों की चोरी, कभी बच्चों की चोरी, कभी सोना, चांदी, रुपये पैसों की चोरी अब इसी कड़ी में बकरा-बकरी चोरी का अनोखा मामला सामने आया है।

लोगों को शेयर करें