डीआरजी के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सर्चिंग से वापस लौट रहे डीआरजी के जवानों के ऊपर बिजली की तार टूट कर गिर गई, बिजली की तार टूटकर जवानों के बाइक में फंस गई। जिसके चलते जवान बाइक समेत नीचे गिर गए। बिजली की तार बाइक में फंसी रही जिसके चलते जवान झुलस गए।

इस घटना में डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले झुलसे, जवान धर्मेंद्र सोरी का हाथ की स्थिति क्रिटिकल और वही दूसरे जवान संजय की स्थिति सामान्य है। अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड जवानों की स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायल जवानों का हौसला बढ़ाया। घायल जवानों का इलाज अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *