शराब घोटाला मामला : ईओडब्लू ने रायपुर कोर्ट में विजय भाटिया को किया पेश, 4 दिन के रिमांड पर भेजे गए जेल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाला मामले में ईओडब्लू एसीबी ने कारोबारी विजय भाटिया को रायपुर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपी कारोबारी विजय भाटिया को कोर्ट ने 4 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है। भाटिया अब ईओडब्ल्यू एसीबी के रिमांड पर 6 जून तक रहेंगे। जिसके चलते ईओडब्लू शराब घोटाले मामले में पूछताछ कर सकेगी।

वहीं रविवार को एक बार फिर आबकारी घोटाले मामले में ई ओडब्ल्यू एसीबी का छापा पड़ा था। अफसरों की टीम ने दुर्ग- भिलाई के पांच ठिकानों पर छापे मार करवाई की थी। वहीं दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के आरोपी और लंबे समय से फरारी काट कर रहे शराब कारोबारी विजय भाटिया को एसीबी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम ने दिल्‍ली से लाकर रविवार को ही रायपुर कोर्ट में पेश किया गया था।

शराब घोटाला मामले में हुई गिरफ़्तारी

एसीबी की टीम ने शराब घोटाला मामले में बड़े शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। शराब कारोबारी को दिल्‍ली से अरेस्ट कर एसीबी रायपुर लेकर आ रही है। 2000 करोड़ के शराब घोटाले में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। कारोबारी के कई ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी भी चल रही है। एसीबी में केस दर्ज करने के बाद से भाटिया गिरफ्तारी से बचने भाग रहा था।

कारोबारी को दिल्‍ली से किया गया अरेस्ट

दो हजार करोड़रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी को एक और बड़ी सफलता मिली है। घोटाले के आरोपीऔर एसीबी के राडार में रहे शराब कारोबारी विजय भाटिया को एसीबी ने दिल्‍ली स्थिति उनके ठिकाने से अरेस्ट कर लिया है। एसीबी कारोबारी को दिल्‍ली से अरेस्ट कर छत्तीसगढ़ लेकर आ रही है। एसीबी के अफसर आरोपी शराब कारोबारी को फ्लाइट से लेकर रायपुर आ रहे हैं। रायपुर लाने के बाद एसीबी कारोबारी से पूछताछ करेगी। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करेगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *