प. धीरेन्द्र शास्त्री का बिलासपुर में भव्य स्वागत : बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को सराहा, बोले वही धर्मातरण का खतरा सबसे ज्यादा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

बिलासपुर। पंडित धरेंद्र शास्त्री बिलासपुर पहुँचे। वे वहां आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शहरवासियों ने पंडित धरेंद्र शास्त्री का जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में बागेश्वर सरकार के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।

इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है, प्रभु श्री राम का ननिहाल है। मुझे यहां आकर प्रसन्नता हुई। आगामी समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। 7 नवम्बर से दिल्‍ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे।

एंटी नक्सल अभियान के लिए सरकार को साधुवाद

माओवादियों, नक्सलियों के खिलाफ बस्तर क्षेत्र में जो अभियान चला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री को साधुवाद देता हूं।

भारत को भारत रहने दें नक्सली

नक्सलियों से आग्रह है, भारत को भारत रहने दें। मूलधारा में आकर भारत की. परंपरा के साथ कदम मिलाकर चलें ताकि विदेशी ताकतों से लड़ सकें। भारत को अखंड बनाया जा सके।

सबसे ज्यादा धर्मातरण का खतरा बस्तर में

भारत में सबसे ज्यादा धर्मातरण का खतरा बस्तर में है, इसलिए आगामी समय मे जशपुर में कथा करेंगे। एशिया की चर्च है, उसके ठीक सामने कथा करेंगे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *