युक्तियुक्तकरण पर सियासत: पीसीसी चीफ बैज बोले- यह शिक्षा नीति के खिलाफ, स्कूल बंद कर रहे शिक्षक भर्ती हो नहीं रही

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण पर सियासत जारी है। गुरुवार को युक्तियुक्तकरण पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, सरकार का निर्णय शिक्षा नीति के खिलाफ है। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने वाला निर्णय लिया है। स्कूल बंद क्यों हो रहे हैं और 57 हजार शिक्षक भर्ती क्यों नहीं हो रही है? सरकार अब तक एक शिक्षा मंत्री नियुक्त नहीं कर पाई। बच्चों के भविष्य को गर्त में ले जाने का काम हो रहा है। सरकार स्कूलों को बंद कर शराब दुकान खोल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, जिन स्कूलों को BJP सरकार ने बंद किया, उसे कांग्रेस सरकार ने खोला था। शिक्षक पोस्टिंग में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। शिक्षा जगत को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया जा रहा है।

राज्य सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इस पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, सभी मंत्रियों के घरों में भ्रष्टाचार की दुकान खुल गई है। अब मंत्रियों के घरों में बोली लगना शुरू होगी। शिक्षा विभाग को तहस नहस करने का काम किया गया। शिक्षा विभाग में भर्राशाही चल रही है। सरकार अब कर्मचारियों को लूटने काम करेगी। ट्रांसफर नीति में सबसे ज्यादा फायदा मंत्रियों को होगा।

सरकार बताए कितने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हुई कार्रवाई
बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिप्टी CM विजय शर्मा ने कांग्रेस का वोटबैंक बताया है। इस पर श्री बैज ने कहा कि, डेढ़ साल से प्रदेश में BJP की सरकार है। अभी तक कितने बांग्लादेशियों का सूची बनाई? कितने लोगों पर कार्रवाई की, कितने लोगों को जेल भेजा गया? सरकार को यह सूची सार्वजनिक करनी चाहिए।

सरकार सालभर में जाति जनगणना क्यों नहीं कराना चाहती
देश में साल 2027 से जातिगत जनगणना शुरू होगी। इस पर उन्होंने कहा कि, सरकार सालभर में जाति जनगणना क्यों नहीं कराना चाहती है। यह सरकार लोगों को उनका हक नहीं देना चाहती है। इसलिए जानबूझकर लेटलतीफी कर रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *