छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 27 जुलाई तक चलेगा सत्र

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

०० विधानसभा इस बार 27 जुलाई तक चलेगा सत्र,2 दिन होगा अवकाश

रायपुर| छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। यह सत्र 27 जुलाई तक चलना है, जिसमें 6 बैठकें प्रस्तावित हैं। 2021 में मानसून सत्र 26 से 30 जुलाई तक आयोजित किया गया था। इसमें पांच दिन काम हुआ था। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी हुई।

 

यह भी पढ़े :

छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

 

 

इस सत्र में शासकीय कार्य संपादित किए जाने हैं। विधानसभा की दिनदर्शिका के मुताबिक विधानसभा की बैठकें 20, 21 और 22 जुलाई को होंगी। 23 और 24 जुलाई को शनिवार-रविवार की वजह से अवकाश रहेगा। उसके बाद 25,26 और 27 जुलाई को शेष तीन बैठकें होनी हैं।

 

यह भी पढ़े :

राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी नेता द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में आया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे)  

 

 

18 जुलाई को होना है राष्ट्रपति चुनाव :- देश का नया राष्ट्रपति चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 29 जून तक नामांकन होना है। 18 जुलाई को राज्य विधानसभा परिसर में भी इसके लिए मतदान होगा। 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। उसके बाद नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सत्ताधारी दल की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कांग्रेस सहित मुख्य विपक्षी दलों ने भाजपा से तृण मूल कांग्रेस में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया है।

लोगों को शेयर करें