दो अलग-अलग कुओं से मिली महिला और बच्चे की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : जिले के खमरिया कुरुदडीह में दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक बच्चे की लाश मिली है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया, और हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

अमलेश्वर थाना क्षेत्र की यह घटना है। एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी अभिषेक झा और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। मामले की जांच जारी है। घटना अम्लेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव की है।

लोगों को शेयर करें