पूर्व डिप्टी एजीएम के घर चोरी : सुने मकान से लाखो के जेवरात ले उड़े चोर, सीसीटीवी में हुए कैद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले मैं बड़ी चौरी की वारदात सुर्खियों में आई है। जहा पूर्व डिप्टी एजीएम ललिता बावरा के सुने मकान मैं चोरों ने हाथ साफ किया है। यह पूरी चोरी की घटना शहर के कोर्णाक रेजिडंट की है। जहां चोरों ने धावा बोला है।

जानकारी के अनुसार, चौरो ने लगभग 15 से 20 लाख रुपये के सीना चांदी के जेवरात चौरी किया है। घर के बाहर के दरवाजे का ताला तोड़ चौरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार पैतृक घर ग्राम लुड़ैका गया हुआ था। चार संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कायड की टीम भी मामले की जांच कर रही है।

चोए ने सीसीटीवी की ओर देखकर जोड़े हाथ, कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक

वहीं सूरजपुर जिले में एक चोर ने चोरी करने के बाद शर्मिंदगी दिखाते हुए कैमरे के सामने माफ़ी मांगी और उठक-बैठक करने लगा। यह पूरा मामला एनएच-43 स्थित एक गाड़ी गैरेज का है। जहाँ बीती रात गाड़ियों से तार चोरी करते वक्‍त चोर की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद है गई।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

चोरी की यह घटना जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही हास्यास्पद भी है। गैरेज के मालिक के मुताबिक, इससे पहले भी उनके यहाँ तार चौरी की घटनाएं है चुकी हैं. लैकिन इस बार चोर की माफ़ी और उठक-बैठक ने सबको चौंका दिया। इस बार लगभग 25 हजार रुपए की वायर यानी तार चौरी की गई है।

सीसीटीवी को देख चौर ने मांगी माफ़ी

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि, चौर ने मुंह को ढंक रखा था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल है रही है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। चौरी की यह अनोखी घटना अब चर्चा का विषय बन गई है।

लोगों को शेयर करें