अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सूरजपुर :  जिले से दुखद हादसे की खबर समाने आ रही है, यहां बिहार के बैशाली जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

यह दिल दहला देने वाली घटना आज सुबह करीब 6 बजे बिहार के पालीगंज इलाके की बताई जा रही है। सूरजपुर से निकला परिवार जब पालीगंज के नहर के पास पहुंचा, तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में पलट गई। देखते ही देखते कार में सवार सभी पांच लोग पानी में बहने लगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए रेस्क्यू कर दो लोगों की जान बचा ली। दोनों घायलों को गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे में ससुर, बहू और पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान सूरजपुर निवासी एक ही परिवार के सदस्य के रूप में हुई है, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम के लिए बिहार जा रहे थे।

लोगों को शेयर करें