विधानसभा : अजय चंद्राकर ने उठाया बस्तर विवि में 45-46 साल के लोगो की भर्ती का मामला, सीएम साय बोले जांच करा रहे है”

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधासभा के मानसून सत्र के प्रश्नकाल में भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर अन्तर्गत सेटअप अनुसार पदों की भर्ती मामले में सवाल किया। वहीं चंद्राकर के सवाल पर सीएम विष्णुदेव ने जवाब देते हुए पदों की स्वीकृति संख्या के बारे में जानकारी दी।

विधायक अजय चंद्राकार ने पूछा- शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर अन्तर्गत सेटअप अनुसार भर्ती के लिए क्या आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया। भर्ती के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई यदि हां, तो कब और क्या कार्यवाही हुई। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवाब देते हुए बताया- विश्वविद्यालय में 59 शैक्षणिक पदों पर प्राध्यापक – 10, सह प्राध्यापक – 19, सहायक प्राध्यापक – 30 पदों पर हैं। 10 में से 8 विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

सीएम साय ने चंद्राकर को दिया जवाब

अजय चंद्राकार ने कहा – इस भर्ती में मनमानी की गई है 46, 44, 42, 48 साल के व्यक्ति को सलेक्ट किया गया। जबकि 40 के ऊपर के व्यक्ति की भर्ती नहीं की जा सकती। इसकी पूरी जांच करवाने की घोषणा कर दे। मुख्यमंत्री साय ने कहा- महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में जो भर्ती हुई है, उसके संबंध में शिकायत मिली थी। जांच कमेटी का गठन किया गया है, जांच हो रही है। रिपोर्ट आ जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *