क्रेडा अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत निकली फर्जी, सोलर बिजनेस वेलफेयर ने सीएम साय को लिखा पत्र, बोले- ‘आरोप बेबुनियाद’

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी शिकायत का छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने स्पष्ट रूप से  खंडन किया है, एसोसिएशन ने शिकायत को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए बेबुनियाद करार दिया है।

संघ की ओर से सीएम विष्णु देव साय लिखे पत्र में कहा गया है कि जनदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत की गई शिकायत पूरी तरह से असत्य, आधारहीन एवं गुमनाम है, जिसका उद्देश्य केवल एक सशक्त और ईमानदार नेतृत्व की छवि को धूमिल करना है।

आगे पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायती आवेदन में न तो स्पष्ट नाम है, न ही पता या संपर्क जानकारी—जो दर्शाता है कि यह कृत्य किसी शरारती तत्व द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया है।

सवन्नी ने क्रेडा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है 

संघ ने कहा है कि क्रेडा के साथ कार्यरत समस्त ठेकेदार इकाइयों का यह एकमात्र पंजीकृत संगठन है, और सभी सदस्यों को अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी के नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर पूर्ण विश्वास है। सवन्नी ने क्रेडा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है और राज्य के सौर ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

फर्जी शिकायतों को प्राथमिकता न दी जाए

छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस तरह की फर्जी, गुमनाम और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों को गंभीरता से न लेते हुए नस्तीबद्ध करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे ईमानदारी से कार्य कर रहे अधिकारियों और संस्थाओं का मनोबल बना रहे।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *