ड्रग्स केस में बचाने के नाम पर उगाही कर रहा था फर्जी पुलिस वाला, हिरासत में लिया गया

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर  : रायपुर में एक फर्जी पुलिस अधिकारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम आशीष सिंह राजपूत है, जो खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर ड्रग्स केस में फंसे संदेहियों से पैसे ऐंठ रहा था। उसके पास से एक फर्जी जांच एजेंसी का पहचान पत्र (ID Card) भी बरामद हुआ है।

इस पूरे फर्जीवाड़े की शिकायत तीन दिन पहले पुलिस को मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

लोगों को शेयर करें