कोरबा : जिले की स्पेशल कोर्ट ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म और फिर पेचकस से गोदकर युवती की हत्या के करीब ढाई साल पुराने मामले में आरोपी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली चौकी सीएसईबी में पुलिस ने हत्या के आरोप में जशपुर के बगीचा निवासी सहबान खान उम्र 30 को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी सहबान ने युवती से दुष्कर्म और हत्या करना स्वीकार किया था। वहीं पोस्टमार्टम में युवती की शरीर पर सूजानुमा औजार से 51 बार गोदने की पुष्टि हुई थी। इसमें 23 बार युवती के सीने को गोदा गया था।
बस में हुआ था प्यार
यह युवक बस कंडक्टर का काम करता था। लड़की रोज़ उसी बस से सफर करती थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और रिश्ता दोस्ती से बढ़कर प्यार तक पहुंच गया। कुछ समय बाद लड़की किसी और लड़के से बात करने लगी। कंडक्टर को यह रास नहीं आया और वह शक में पागलपन की हद तक पहुंच गया। उसने लड़की को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने अपराध की योजना बना ली।
एक दिन उसने लड़की से जबरन संबंध बनाए और उसके बाद गुस्से में आकर पेचकस उठाया और 51 बार वार कर दिया. घटना स्थल खून से सन गया और लड़की वहीं ढेर हो गई।
अदालत का फैसला
मामला कोर्ट में चला और गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया गया। अदालत ने उसे रेप और हत्या दोनों अपराधों में उम्रकैद की सजा सुनाई.घटना वाले दिन लड़की घर में अकेली थी। सुबह करीब 9.30 बजे उसकी मां स्कूल ड्यूटी गई थी। करीब 8.30 बजे पिता कोरबा के ट्रांसपोर्टनगर में स्थित एक निजी कंपनी में काम करने गए थे। दोपहर करीब 12.30 बजे परिजन जब घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बेटी जमीन पर चित अवस्था में पड़ी है। मुंह और नाक से खुन निकल रहा है।चेहरा, गर्दन और हाथ के अलावा अन्य हिस्सों में भी सूजानुमा औजार से गोदने के निशान थे। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई थी।
हवाई जहाज से रायपुर पहुंचा था आरोपी
मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के घर बिस्तर पर एक शर्ट पुलिस को मिला था। इसमें एक हवाई जहाज और बस का टिकट था। यात्री का नाम सहबान लिखा हुआ था। पुलिस ने सहबान को काफी कोशिश के बाद गिरफ्तार किया, तब पूछताछ में इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि वह गर्लफ्रेंड की हत्या के लिए हवाई जहाज से रायपुर पहुंचा था। वहां से बस में सफर कर कोरबा तक आया था। सहबान का आरोप था कि उसकी गर्लफ्रेंड जशपुर में रहने वाले एक अन्य युवक से बातचीत करती थी।