सनकी आशिक ने प्रेमिका के भाई पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। देवेंद्र नगर के फ़ोकटपारा में चाकूबाजी की वारदात हुई है, प्रेमिका के भाई पर सनकी आशिक ने चाक़ू से वारकर हत्या का प्रयास किया है, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|

जानकारी के मुताबिक प्रेमिका के भाई को युवक ने चाकू मार दिया, बताया जा रहा है कि युवती के भाई आरोपी युवक के घर जाकर परिजनों से शिकायत की थी। साथ ही बहन से दूर रहने कहा था। जिसके बाद युवक ने संतोष के पेट,कंधा,हाथ समेत जांघ पर हमला कर दिया और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

राजधानी समेत प्रदेश में हो रही चाकूबाजी की वारदातों में नाबालिगो की संलिप्तता और उनतक धारदार हथियारो की उपलब्धता आने वाले समाज के लिए काफी चिंताजनक है। इस पर चिंतन-मनन की आवश्यकता है। फिलहाल देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओ में एफआईआर दर्ज कर पुछताछ में जुटी है।

लोगों को शेयर करें