गुजरात में पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के सीएम साय की तारीफ, बोले- ‘राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं…’

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ राजनीती

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम  विष्णु देव साय की तारीफ की है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं.

‘छत्तीसगढ़ के सीएम राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं’

गुजरात के नर्मदा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सीएम  साय की तारीफ की. उन्होंने कहा- ‘ आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं. इसी तरह भाजपा-एनडीए ने हमेशा आदिवासी समाज के होनहार साथियों को शीर्ष पदों पर पहुंचाने का प्रयास किया है. आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हमारे जनजातीय समाज के विष्णु देव साय जी राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं.’

गुजरात के 14 आदिवासी जिलों के लिए 250 बसों को हरी झंडी

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए 14 आदिवासी जिलों के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने कहा- ‘मां नर्मदा की यह पावन धरती आज एक और ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बन रही है. अभी 31 अक्टूबर को हमने यहां सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई थी. हमारी एकता और विविधता को सेलिब्रेट करने के लिए भारत पर्व शुरू हुआ और आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के इस भव्य आयोजन के साथ हम भारत पर्व की पूर्णता के साक्षी बन रहे हैं। मैं इस पावन अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को प्रणाम करता हूं…’

लोगों को शेयर करें