आरपीएफ पोस्ट मे चली गोली : प्रधान आरक्षक को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत, आरपीएफ पोस्ट मे मची अफरातफरी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायगढ़: रायगढ़ के आरपीएफ पोस्ट के अंदर आज तड़के चार बजे फायरिंग की सनसनीखेज घटना हो गई, ड्यूटी के दौरान एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मार दी।मृतक प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई है।आरोपी आरक्षक के.एस. लादेर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायगढ़ तड़के करीब चार बजे आरपीएफ पोस्ट के भीतर चली गोली से हड़कंप मच गया। ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक के.एस. लादेर ने सर्विस रिवॉल्वर से अपने साथी प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा को गोली मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी लादेर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल तुरंत RPF पोस्ट पहुंचे और पूरे हालात का जायज़ा लिया।

फिलहाल मृतक की बॉडी किसी को नहीं दिखाई जा रही है। आरपीएफ आईजी के रायगढ़ पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।घटना के बाद मृतक आरक्षक के परिजन भी पोस्ट पहुँच गए हैं, जहाँ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *